अस्थिरता का बड़ा स्रोत है पाक-अफगानिस्तान सीमा:हिलेरी
अरुण कुमार
वाशिंगटन, 28 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका में राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रशासन ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान के लिए विशेष राजनयिक की नियुक्ति तत्काल की क्योंकि वह उनके सीमावर्ती इलाकों को दोनों देशों और उनकी सीमाओं से दूर अस्थिरता का स्रोत और उनकी हदों से परे मानता है।
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने मंगलवार को कहा, "हम बड़ी शिद्दत से यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या किया जा चुका है और हम क्या करने जा रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "हमें यह जरूरी लगा कि वहां हमारा एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधि होना चाहिए। इस मामले में रिचर्ड होलब्रूक हमारे साथ उस प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे।"
क्लिंटन ने हालांकि इस बारे में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया कि क्या पाकिस्तान में जारी हवाई हमलों के बारे में अमेरिका पुनर्विचार करेगा या नहीं। उन्होंने कहा, "मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहती।"
उन्होंने कहा कि अमेरिका अफगानिस्तान और पाकिस्तान तथा उनके सीमावर्ती क्षेत्रों के हालात पर पैनी नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा कि इस बारे में किसी को थोड़ा सा भी संदेह नहीं है कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाके उन दोनों देशों तथा उनकी सीमाओं से काफी दूर के इलाको के लिए भी अस्थिरता का स्रोत हैं।
क्लिंटन ने कहा कि वह और ओबामा दोनों का ही यही मानना है कि जितनी जल्दी हो सके मध्यपूर्व, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के लिए अपनी नीतियां तय की जाएं।
क्लिंटन ने चीन के साथ समग्र बातचीत को ओबामा प्रशासन की विदेश नीति की प्राथमिकताओं में से एक बताया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications