प्रभाकरन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

यह वारंट श्रीलंका के पूर्व विदेश मंत्री की हत्या मामले में जारी किया गया है। हालांकि श्रीलंका के उत्तरी इलाके में लिट्टे के खिलाफ सैन्य कार्रवाई जारी है और माना जै रहा है ति प्रभाकरन कहीं छुपा हुआ है।
पुलिस ने सोमवार को अदालत को बताया कि प्रभाकरन की गिरफ्तारी फिलहाल संभव नहीं है। मामले की अगली सुनवाई 13 मई को होगी।
उल्लेखनीय है कि अगस्त 2005 में श्रीलंका के पूर्व विदेश मंत्री लक्ष्मण कादिरगमर की उनके घर पर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह लिट्टे पर प्रतिबंध लगाए जाने को लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अभियान चला रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications