पाकः बम विस्फोट में छह की मौत, 20 घायल

पुलिस ने बताया कि विस्फोट टाइमर के जरिये किया गया। यह विस्फोटक भीड़-भाड़ वाले इलाके एवं टाउन हाल तथा एक स्थानीय अस्पताल से कुछ ही दूरी पर खड़ी एक आटोरिक्शा के अंदर रखा गया था।
उस इलाके से गुजर रही एक कार में भी विस्फोट के कारण आग लग गई जिससे नजदीक की कई दुकानें तबाह हो गई।
रिपोर्टों के मुताबिक इस बम विस्फोट से शायद स्थानीय पार्षद खलीफा अब्दुल को निशाना बनाने की कोशिश की गई थी क्योंकि विस्फोट से कुछ समय पहले ही वह सिटी सेंटर के नजदीक से गुजरे थे।
एक स्थानीय अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि उनके पास छह शव आये हैं। पुलिस ने बताया कि इस जोरदार विस्फोट में 20 से अधिक लोग घायल हो गये हैं। धमाके की अवाज बहुत दूर तक सुनाई पड़ी थी।
डाक्टरों ने बताया कि घायलों में से छह की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। किसी भी आतंकी संगठन ने अभी तक इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।


Click it and Unblock the Notifications