व्हाइट हाउस की ई-मेल व्यवस्था बिगड़ी

प्रेस प्रवक्ता रॉबर्ट गिब्स ने डेली ब्रीफिंग के दौरान कहा "हमारी ई-मेल व्यवस्था काम नहीं कर रही है, अगर वह ठीक हो गई तो हम आपको जल्द ही बाकी की जानकारी मुहैय्या कराने की कोशिश करेंगे "।
गैरतलब है कि ओबामा को इंटरनेट फ्रेंडली बताया जाता है, पिछले दिनों वह अपनी 'ब्लैक बेरी' जिससे वह इमेल कर सकते हैं अपने साथ रखने में कामयाब रहे हालांकि इससे पहले किसी अमेरिका राष्ट्रपति को यह सुविधा नहीं मिली थी।
ओबामा के चुनाव प्रचार के दौरान भी इंटरनेट का काफी इस्तेमाल किया गया और सामाजिक नेटवर्किंग साइट्स जैसे फेसबुक, माइ स्पेस और ट्वीटलर भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुए।


Click it and Unblock the Notifications