भारत का अमेरिका से बेहतर दोस्त नहीं: ओबामा

वाशिंगटन, 27 जनवरी: अमेरिका को भारत का बेहतर दोस्त और सहयोगी बताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि दोनों देशों के समान मूल्य उन्हें हर तरह की चुनौती से निपटने में सक्षम बनाते हैं खास तौर से उन लोगों से निपटने की जो हमारे मुक्त और उदार समाज में गड़बड़ी फैलाने के लिए हिंसा का सहारा लेते हैं।

भारत के साठवें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत की जनता को हार्दिक बधाई देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा दोनों देश लोकतंत्र आजादी विविधत और धार्मिक सहिष्णुता में साझा भरोसा रखते हैं।

ओबामा ने अपने एक विशेष संदेश में कहा पूरे देश में जब सभी भारतवासी गणतंत्र दिवस समारोह मना रहे हैं उन्हें यह जानना चाहिए कि उनके लिए अमेरिका से बेहतर दोस्त अथवा सहयोगी कोई नहीं है।

अमेरिकी राष्ट्रपति भारत को अमेरिका का प्रकृतिक सहयोगी मानते हैं। महात्मा गांधी से प्रेरणा ग्रहण करने वाले ओबामा ने कहा यह हमारे समान मूल्य ही हैं जिनके आधार पर सरकारों और जनता के बीच संतुलित सुदृढ़ संबंधों का विकास हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+