महिला ने आठ बच्चों को जन्म दिया

octuplets

कैलिफ़ोर्निया में एक अमरीकी महिला ने आठ बच्चों को जन्म दिया. दुनिया में दूसरी बार किसी महिला ने आठ जीवित बच्चों को जन्म दिया है.छह लड़कों और दो लड़कियों का वज़न 1.8 पाउंड और 3.4 पाउंड के बीच है और वे स्वस्थ हैं.

लॉस एंजिलिस के बेलफ़्लावर इलाक़े के अस्पताल की प्रवक्ता ने बताया कि पाँच मिनट के भीतर महिला नें बच्चों को जन्म दिया.इस महिला का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है और इन्होंने अनुरोध किया है कि इन बच्चों के जन्म के बारे में केवल सीमित जानकारी ही सार्वजनिक की जाए.

तीन बच्चों का समय से पहले जन्म होने के कारण उन्हें मदद की ज़रूरत पड़ी जबकि बाक़ी सभी अच्छी हालत में हैं.

दसवाँ जन्मदिन मनाया

आनंद उठाएँ. ये तो सच में अथाह कृपा है. हम उनके लिए प्रार्थना करते रहेंगे सात बच्चों की माँ चुक्वू

आनंद उठाएँ. ये तो सच में अथाह कृपा है. हम उनके लिए प्रार्थना करते रहेंगे

दुनिया में पहली बार टेक्सास के ह्यूस्टन में एक महिला ने आठ जीवित बच्चों को जन्म दिया था. इनमें से एक बच्चे की एक हफ़्ते बाद मृत्यु हो गई थी.

लेकिन बाक़ी सभी बच्चे स्वस्थ हैं और पिछले दिसंबर माह में ही उन्होंने अपना दसवाँ जन्मदिवस मनाया है.

इन बच्चों की माँ, नाइजीरियाई मूल की न्केम चुक्वू ने समाचार एजेंसी एपी के साथ बातचीत में कहा कि नए माता-पिता को आने वाले समय में अनेक उम्मीदे होनी चाहिए.

उनका कहना था - "आनंद उठाएँ. ये तो सच में अथाह कृपा है. हम उनके लिए प्रार्थना करते रहेंगे."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+