होटल में तोड़फोड़ पर शिवसेना सांसद गिरफ्तार

पिछले सताह जुलूस के दौरान शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने पांच सितारा होटल इंटरकांटिनेटल ग्रैंड में घुसकर तोड़फोड़ कर दी थी। जुलूस का नेतृत्व सांसद संजय राउत कर रहे थे। राउत शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' के कार्यकारी संपादक भी हैं।
पुलिस के मुताबिक राउत को अंधेरी मैजिस्ट्रेट की अदालत में जल्द ही पेश किया जाएगा। इस मामले में इससे पहले हुईं गिरफ्तारियों में सेना के नेता अनिल परब समेत 12 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बाद में सभी को पांच-पांच हजार रुपये के निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया था।
गौरतलब है कि 21 जनवरी को लगभग 300 प्रदर्शनकारियों ने होटल इंटरकांटिनेटल ग्रैंड तक जुलूस निकाला था। प्रदर्शनकारियों ने होटल के प्रेवश द्वार पर तोड़फोड़ की थी। तोड़फोड़ के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भी भांजी थीं।


Click it and Unblock the Notifications