उत्तर भारतीयों के खिलाफ आग फिर भड़की

सोमवार को जहां मनसे कार्यकर्ताओं ने भोजपुरी कार्यक्रम का विरोध कर स्कूल में उत्पात मचाया, वहीं उत्तर भारतीयों के खिलाफ नारे लगाते हुए मंगलवार को नासिक के एक विश्वविद्यालय में कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की।
पहला उत्पात नासिक के सतपुर की जीजामाता स्कूल में तब मचाया जब गणतंत्र दिवस के मौके पर वहां भोजपुरी कार्यक्रम चल रहा था। मनसे कार्यकर्ताओं को भोजपुरी कार्यक्रम इतना बुरा लगा कि उन लोगों ने स्कूल में जबरन प्रवेश कर वहां जमकर बवाल मचाया। इस मामले में पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार किया है।
इस घटना क दूसरे दिन कार्यकर्ताओं ने नासिक पुलिस के अनुसार राज की पार्टी के कुछ कार्यकर्ता उत्तर भारतीयों के खिलाफ न जम कर नारेबीजी की बल्कि उत्पात भी मचाया। पुलिस के अनुसार भोजपुरी गीतों का कार्यक्रम चल रहा था।
जिसे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने बंद करने की कोशिश की।
स्कूल में उत्पात के ठीक दूसरे दिन मंगलवार को मनसे कार्यकर्ताओं ने मुंबई यूनिवर्सिटी में जबरन घुस कर तोड़फोड़ की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बोतले फेंकी और वहां के शीशे फोड़े, जिससे युनिवर्सिटी की संपत्ति को भारी नुकसान हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications