पब में लड़कियों की पिटाई, 17 गिरफ्तार

Mangalore Pub
मेंगलोर, 27 जनवरी: मेंगलोर के एक पब में लड़कियों की पिटाई का मामला उजागर हुआ है। पुलिस के मुताबिक कथित संगठन राम सेना के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अमनेसिया पब पर हमला बोल दिया।

कार्यकर्ताओं ने इस हमले में केवल लड़कियों को निशाना बनाया और खुलेआम लड़कियों की पिटाई की। इस मामले पर कर्नाटक पुलिस ने मंगलवार तक 17 लोगों को गिरफ्तार किया।

कर्नाटक पुलिस ने इस सिलसिले में अबतक 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। शुरुआत में मामले पर पुलिस ने ध्‍यान नहीं दिया, लेकिन राजनीतिक दबाव पड़ने पर पुलिस ने गिरफ्तारियां शुरू कीं। संगठन के प्रमुख प्रमोद मुथलिक को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

सरकार से जवाब मांगा

केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री रेणुका चौधरी ने इस मामले पर कर्नाटक सरकार से जवाब मांगा है।

रेणुका चौधरी ने कहा है कि कट्टरपंथी हिंदू संगठन ''श्रीराम सेना'' के कार्यकर्ताओं द्वारा लड़कियों की पिटाई के लिए कनार्टक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को हर हाल में जवाब देना होगा।

वहीं येदियुरप्पा ने इस मामले में जांच के आदेश दे दिये हैं। साथ ही येदियुरप्‍पा ने कहा है कि सभी लड़कियों को इंसाफ जरूर मिलेगा।

भाजपा ने निंदा की

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है। भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि वे इस मसले पर मुख्यमंत्री येदियुरप्पा से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि इस निंदनीय घटना को अंजाम देने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए और पीड़ितों को न्याय मिलना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+