जवान ने साथी की हत्या कर खुदकुशी की

यह वारदात उड़ीसा के राउरकेला जिले में हुई। यहां सीआईएसएफ के कांस्टेबल नरेश कुमार ने पहले अपने एक साथी की गोली मारकर हत्या कर दी व तीन को घायल कर दिया और इसके बाद खुद को गोली मारकर जान दे दी।
राउरकेला पुलिस अधीक्षक एसके बाला के मुताबिक यह वारदात राउरकेला इस्पात संयंत्र पर हुई। गोलीबारी में सीआईएसएफ के उप-निरीक्षक सीएस मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। घायलों में एक महिला कांस्टेबल भी शामिल है।
पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। फिलहाल गोलीबारी के करणों का पता नहीं चल सका है।


Click it and Unblock the Notifications