अमेरिकाः विदेशियों की नौकरी पर खतरा

गौरतलब है सोमवार को सात बड़ी कंपनियों ने 70 हज़ार कर्मचारियों की छुट्टी कर दी है. सब प्राइम संकट से जूझ रहे अमरीका में कंस्ट्रक्शन कंपनी कैटरपिलर ने बीस हज़ार कर्मचारियों की छंटनी का फैसला किया है।
सीनेटर ने साफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट कारपोरेशन को लिखे एक पत्र में कहा है कि वे हाल ही में घोषित छंटनी में प्रशिक्षित अमेरिकी कर्मचारियों को न निकालें। माइक्रोसॉफ्ट ने अगले 18 महीनों के दौरान करीब 5,000 कर्मचारियों की छंटनी की बात कही थी।
अगर ऐसा हुआ तो इसका भारतीय मूल के लोगों पर व्यापक असर हो सकता है क्यों कि एच-1बी वीजा के तहत माइक्रोसॉफ्ट में अनेक विदेशी नागरिक काम करते हैं जिनमें बड़ी संख्या में भारतीय शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications