श्रीराम सेना से कोई रिश्‍ता नहीं: भाजपा

Mangalore Pub
बेंगलुरु, 27 जनवरी: मेंगलोर में एक पब में लड़कियों की पिटाई किये जाने के मामले में 'श्रीराम सेना' नाम के एक संगठन का नाम प्रमुख रूप से आया है, जिसके 27 कार्यकर्ताओं को अबतक पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

हिंदूवादी संगठन श्रीराम सेना पर पब में लड़कियों की पिटाई के आरोप को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने साफ किया है कि राम सेना का उनसे और संघ परिवार से कोई रिश्‍ता नहीं है।

भाजपा अध्‍यक्ष राजनाथ निंह ने बेंगलुरु में एक प्रेसवार्ता में इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि श्रीराम सेना एक स्‍वतंत्र संगठन है और उनकी पार्टी और संघ परिवार का राम सेना से कोई लेनादेना नहीं है। उन्‍होंने कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री से मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

श्रीराम सेना का प्रमुख गिरफ्तार

मंगलवार को बेलगाम में पुलिस ने श्रीराम सेना के प्रमुख प्रमोद मुथालिक को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन खास बात यह है कि प्रमोद को मेंगलौर पब हमले के मामले में नहीं बल्कि पहले से चल रहे एक मामले के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। बेलगाम पुलिस का कहना है कि प्रमोद को दवनगिरी जिले में सांप्रदायिक हिंसा फैलाने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है।

अब तक 27 गिरफ्तार

मेंगलोर पब मामले में पुलिस ने मंगलवार शाम तक श्रीराम सेना के उपाध्‍यक्ष प्रसाद अट्टावर समेत दस और लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अभी तक कुल 27 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

पुलिस हिरासत में प्रसाद अट्टावर ने कहा कि पब मामले को बिना मतलब तूल दिया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि उनके कार्यकर्ताओं ने लड़कियों पर हमला नहीं किया, बल्कि उन लड़कों पर हमला किया था, जो लड़कियों को साथ लेकर पब में आये थे।

महिला आयोग ने कमेटी बनायी

राष्‍ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन सदस्‍यीय कमेटी का गठन किया है। आयोग की सदस्‍या निर्माला वेंकटेश की अध्‍यक्षता में बनायी गई यह कमेटी मामले की जांच करेगी। कमेटी के अन्‍य दो सदस्‍य अधिवक्‍ता और गैर सरकारी संगठन के कार्यकर्ता हैं।

आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक से कहा है कि वो जल्‍द से जल्‍द इसकी रिपोर्ट कमीशन को भेजें। आयोग की अध्‍यक्ष गिरिजा व्‍यास ने कहा है कि यह एक बड़ा अपराध है और दोषियों को सजा जरूर दी जानी चाहिये।

गौरतलब है कि गत शनिवार की शाम श्रीराम सेना के कार्यकर्ताओं ने मेंगलोर के एक पब में जबरन घुसकर लड़कियों की पिटाई की थी। साथ ही लड़कियों के साथ अभद्रता भी की गई। इस घटना के बाद से हिंदूवादी राजनीति में उबाल आ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+