मुल्लैतिवु में श्रीलंका सेना ने स्थिति मजबूत की
लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के सैनिक मुख्यालय पर कब्जे के बाद सैनिकों ने थोड़ी राहत महसूस की है। लिट्टे ने अपनी ताकत घटने के बावजूद भी मुल्लैतिवु में कड़ा प्रतिरोध किया था।
श्रीलंका सेना ने एक वर्ष पहले लिट्टे के खिलाफ अपना मौजूदा अभियान आरंभ किया था। मुल्लैतिवु पर कब्जा करने वाली 59 वीं डिविजन के कमांडर ब्रिगेडियर नंदना उदावाट्टे ने कहा कि लिट्टे ने मुल्लैतिवु में त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा कायम कर रखा था।
एक अन्य सैनिक अधिकारी ने कहा कि लिट्टे ने अब घने जंगलों में कुछ प्रतिरोध केंद्र कायम कर रखे हैं। उसने नागरिकों को इनकी आड़ के रूप में रखा है। श्रीलंका सेना अब अपना ध्यान तटीय सुरक्षा को मजबूत करने पर लगा रही है, जिससे विद्रोही अंतर्राष्ट्रीय जलसीमा का उपयोग हथियारों को हटाने के लिए न कर सकें।
रिपोर्टों के अनुसार मुल्लैतिवु पर सेना के कब्जे के बाद अब लिट्टे का कब्जा केवल पुथुक्कु दियरुप्पु और विश्वमधु के बीच के 280 वर्गकिलोमीटर क्षेत्र पर रह गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications