श्रीलंका के आमंत्रण पर कोलंबो पहुचेंगे मुखर्जी (लीड-1)

कोलंबो, 27 जनवरी (आईएएनएस)। श्रीलंका ने स्पष्ट कर दिया कि विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी उसके निमंत्रण पर मंगलवार शाम कोलंबो पहुंचने वाले हैं।

श्रीलंका विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार श्रीलंका के निमंत्रण पर मुखर्जी मंगलवार शाम कोलंबो पहुंचेंगे। मुखर्जी श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे से मुलाकात करेंगे। मंत्रालय ने दोनों नेताओं की चर्चा के एजेंडे के बारे में कुछ नहीं कहा।

इसी बीच प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार को नई दिल्ली में कहा कि भारत ने कभी भी तमिल टाइगरों को बर्दाश्त नहीं किया लेकिन वह विद्रोहियों और सेना के बीच लड़ाई में फंस गए तमिल नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है।

कोलंबो रवाना होने से कुछ घंटों पहले मुखर्जी ने कहा कि हम हर तरह के आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई रहे हैं। इसलिए हमारी सहानुभूति किसी भी प्रकार के आतंकवाद या खासकर भारत में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लिट्टे (लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम) के प्रति नहीं है।

मुखर्जी ने संवाददाताओं से कहा कि हम तमिल नागरिकों की स्थिति को लेकर चिंतित हैं और उनकी सुरक्षा के उपायों को देख रहे हैं। हम उन्हें परिस्थितियों के असहाय शिकार के रूप में नहीं छोड़ सकते।

मुखर्जी ने कहा कि वे श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे और अन्य अधिकारियों से मुल्लैतिवु जिले में फंसे हजारों तमिल नागरिकों की सुरक्षा के बेहतर उपाय करने पर चर्चा करेंगे।

श्रीलंका ने लिट्टे पर आरोप लगाया है कि वह नागरिकों का उपयोग अपनी आड़ के लिए कर रहा है। अनुमान है कि लड़ाई के इलाके में 100,000 से 250,000 के बीच नागरिक फंसे हैं।

उल्लेखनीय है कि भारतीय विदेश सचिव शिवशंकर मेनन ने इस महीने के मध्य में श्रीलंका की यात्रा करके राष्ट्रपति राजपक्षे सहित अन्य अधिकारियों के साथ कई मुद्दों पर चर्चा की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+