बिहार में चेचक से 6 बच्चों की मौत

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सूचना मिलने पर चिकित्सकों के एक दल को गांव के लिए रवाना कर दिया गया। विभाग की ओर से कहा गया है कि मधुबन प्रखंड के जितौरा गांव के मुसहर टोला में चेचक से दर्जनों बच्चे पीड़ित हैं।
पूर्वी चम्पारण के मुसहर विकास मंच के सचिव नेमीलाल ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि पिछले 10 दिनों के दौरान छह बच्चों की मौत हो गई।
नेमीलाल ने दावा किया कि चेचक के कारण ही जितेंद्र मांझी, दीनलाल मांझी, सुभगिया कुमारी, कमलदेव मांझी, मेराज मांझी तथा सुगनी कुमारी की मौत हुई है।
उधर, पूर्वी चम्पारण जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी धर्मदेव सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल के कारण उन्हें गांव में चेचक की सूचना देर से मिली। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों का एक दल पिछले दो दिनों से गांव के दौरे पर है। अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications