बांग्लादेश में फिर शुरू हुई संसद की कार्यवाही

देश में लगभग दो साल तक आपात्काल के बाद 29 दिसम्बर को हुए आम चुनाव में शेख हसीना की अगुवाई वाली अवामी लीग ने प्रचंड बहुमत हासिल करके सत्ता हासिल की थी।
संसद के सचिवालय के प्रवक्ता ने बताया नवनिर्वाचित संसद का सत्र आज अपराह्न तीन बजे से शुरू होगा। उन्होंने कहा कि शेख हसीना दूसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में सदन में मौजूद होंगी जबकि बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की प्रमुख खालिदा जिया विपक्ष की नेता की भूमिका में होंगी।
राष्ट्रपति इयाजुद्दीन अहमद नौवीं संसद को सम्बोधित करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications