हमास वार्ता के बिना कोई समाधान नहीं

कारनेजी एंडोमेंट के एक विशेषज्ञ नाथन जे. ब्राउन ने अपनी नयी टिप्पणी में कहा हमास को नजरअंदाज करते हुए काफी कम हल हुए इज़रायल-फलस्तीनी मसले का प्रबंधन असंभव होगा।
ओबामा प्रशासन को वर्तमान में जीवन जीने योज्ञ स्थिति बहाल करने के लिये कूटनीति का इस्तेमाल करना चाहिये और बाद की तारीखों में दीर्घकालिक कूटनीति की दिशा में बढ़ना चाहिए।
जार्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी में राजनीतिक विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय मामलों के प्राध्यापक ब्राउन ने कहा कि रामल्लाह स्थित सरकार को मजबूत करने के लिये वेस्ट बैंक फस्ट की रणनीति कारगर नहीं है।
उन्होंने कहा कि वेस्ट बैंक स्थित फलस्तीनियों ने जीवन स्तर और सुरक्षा में महज सीमित सुधार देखा है और इस बात के कोई संकेत नहीं हैं कि वेस्ट बैंक में इसाइल का आधिपत्य खत्म होगा।
ब्राउन ने कहा कि चुनावों से हमास के लिये युक्ति नहीं निकलेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव हमास के लिये कारगर नहीं होंगे। हमास के सहयोग के बिना गाजा में चुनाव नहीं कराये जा सकते और अगर सब कुछ उनके खिलाफ दांव पर लगा होगा तो वे सहयोग नहीं करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications