भारत ने अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया

republic day

भारत ने साठवें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में अपनी सैन्य क्षमताओं और तरक्की की झाँकी पेश की. राष्ट्रपति ने तिरंगा झंडा फहराया.राजधानी दिल्ली के राजपथ पर आयोजित मुख्य समारोह में भारत ने अपनी सैन्य क्षमताओं और तरक्की की झाँकी पेश की.

राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने तिरंगा झंडा फहराया और परेड की सलामी ली.

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बाईपास सर्जरी होने के कारण मुख्य समारोह में उनका दायित्व रक्षा मंत्री एके एंटनी संभाल रहे हैं.

उन्होंने अमर जवान ज्योति पर जाकर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए.

इस बार गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि कज़ाकस्तान के राष्ट्रपति नूर सुल्तान नज़रबायेव हैं.

समारोह के दौरान राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने 11 सुरक्षाकर्मियों को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया जो शांति काल में वीरता का सर्वोच्च सम्मान है.

ऐसा पहली बार हुआ है जब एक साथ 11 शौर्य चक्र सम्मान दिए गए हैं.

इनमें मुंबई हमलों के दौरान हमलावरों से लड़ते हुए जान गँवाने वाले सात पुलिस अधिकारी और सेना के जवान शामिल हैं.

ये हैं- आतंकवाद निरोधक दस्ते के प्रमुख हेमंद करकरे, मुंबई के अपर पुलिस आयुक्त अशोक आम्टे, पुलिस इंस्पेक्टर विजय सालस्कर, तुकाराम ओम्ले, एनएसजी के मेजर एस उन्नीकृष्णन और हवलदार गजेंद्र सिंह बिष्ट.

परेड के दौरान ई-90 टैंकों, हल्के ध्रुव विमानों, मिसाइलों और अन्य आधुनिक सैनिक साज़ो सामान का प्रदर्शन किया.

राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और अन्य सरकारी विभागों की झाँकियों ने भारत की सांस्कृतिक विविधता की तस्वीर पेश की.

कड़ी सुरक्षा

मुंबई घटना के दो महीने बाद मनाए जा रहे भारत के गणतंत्र दिवस समारोह के मौक़े पर केंद्र सरकार ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं.गृह मंत्रालय ने राज्यों के साथ साथ जनता को भी सतर्क रहने को कहा है.

गृह मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों और जनता से अपील की है कि वे गणतंत्र दिवस पर सतर्कता बनाए रखें.

इस मौके पर राजधानी दिल्ली सहित पूर्वोत्तर राज्यों और भारत प्रशासित जम्मू-कश्मीर में ख़ास एहतियात बरती जा रही है.

दिल्ली में परेड क्षेत्र और राजपथ के आसपास के सभी रास्तों को पुलिस ने अपनी निगरानी में ले लिया है.

राजधानी में जगह-जगह पर नाकेबंदी की गई है. सीमावर्ती राज्यों से राजधानी क्षेत्र में प्रवेश कर रहे सभी वाहनों की तलाशी ली जा रही है.

दिल्ली के कई रास्तों पर सोमवार को दोपहर बाद तक के लिए आम यातायात बंद रखा गया है और दोपहर तक के लिए मैट्रो रेलों के आवागमन को भी रोक दिया गया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+