काकोदकर, धोनी, बिंद्रा और ऐश्वर्या को पद्म पुरस्कार

काकोदकर, धोनी, बिंद्रा और ऐश्वर्या को पद्म पुरस्कार

सरकार ने जिन जाने माने लोगों को पद्म विभूषण देने की घोषणा की है उनमें काकोदकर के अलावा इसरो के प्रमुख जी माधवन नायर, सिस्टर निर्मला और उद्योगपति अशोक गांगुली के नाम प्रमुख हैं.

इस वर्ष दस लोगों को पद्म विभूषण से नवाज़ा गया है.

पद्म भूषण अवार्डों मे जो नाम सबसे प्रमुख है वो हैं ओलंपिक मे स्वर्ण पदक जीतने वाले अभिनव बिंद्रा का. बिंद्रा ने भारत के लिए पहली बार व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास बना दिया है.

पद्म भूषण से नवाजे गए बिंद्रा को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार भी मिल चुका है

सरकार ने 30 लोगों को पद्म भूषण देने की घोषणा की है. इस सूची में पत्रकारिता के क्षेत्र में इंडियन एक्सप्रेस के संपादक शेखर गुप्ता, शिक्षा के क्षेत्र में सीके प्रह्लाद, साहित्य के क्षेत्र में कुंवर नारायण, इतिहास के प्रोफेसर रामचंद्र गुहा, राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के जानकर रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सतीश नांबियार,विज्ञान के क्षेत्र में सैम पित्रोदा के नाम प्रमुख हैं.

पद्मश्री अवार्डों के लिए 93 लोगों ने नामों की घोषणा हुई है जिसमें से कई हस्तियां खेल और फ़िल्म के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं.

फ़िल्म के क्षेत्र से ऐश्वर्या राय बच्चन, अक्षय कुमार, सत्तर के दशक की डांसर और अदाकारा हेलेन खान के नाम प्रमुख हैं.

ऐश्वर्या राय के अलावा अक्षय कुमार को हेलेन को पद्मश्री पुरस्कारों के लिए चुना गया

इसके अलावा गायक उदित नारायण और गज़ल गायिका पीनाज़ मसानी, संगीतकार ह्दयनाथ मंगेशकर को भी पद्मश्री दिया जाएगा.

रेडियो की जानी मानी आवाज़ अमीन सयानी को भी पद्मश्री सम्मान के लिए चुना गया है.

खेल की दुनिया से भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, हरभजन सिंह, बिलियर्डस चैंपियन पंकज आडवाणी और पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह खुल्लर को पद्म श्री पुरस्कारों के लिए चुना गया है.

पद्मश्री अवार्डों में व्यापार और व्यवसाय क्षेत्र की भी कई जानी मानी हस्तियां हैं.

व्यापार क्षेत्र में सबसे बड़ा सम्मान यानी पद्म विभूषण इस वर्ष अशोक गांगुली को दिया गया है जो फर्स्टसोर्स सॉल्यूशन्स लिमिटेड और आनंद बाज़ार पत्रिका प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन हैं.

टाटा ग्रुप के इंडियन होटल के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार और लार्सन एंड टूब्रो के चेयरमैन एएम नाइक को पद्मश्री देने की घोषणा की गई है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+