के सी वर्मा रॉ के नए प्रमुख नियुक्त

1971 बैच के झारखंड कैडर के अधिकारी वर्मा अशोक चतुर्वेदी का कार्यकाल 31 जनवरी को समाप्त होने के बाद कार्यभार संभालेंगे। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी।
वर्मा को इससे पूर्व वर्ष 2005 में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का प्रमुख नियुक्त किया गया था। इसके बाद उन्हें पदोन्नति देकर कैबिनेट सचिवालय में सुरक्षा सचिव बनाया गया।
सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्री चिदम्बरम ने पिछले माह उन्हें अपने आंतरिक सुरक्षा सलाहकार पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी थी।


Click it and Unblock the Notifications