प्रधानमंत्री की हालत में तोजी से सुधार

मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञ तथा एम्स में आपरेशन करने वाली टीम के प्रमुख डाक्टर रमाकांत पांडा ने बताया कि 76 वर्षीय प्रधानमंत्री अब बेहतर हैं। वह चेतन अवस्था में हैं।
उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और सभी डाक्टरों को बधायी दी। डॉ पांडा ने बताया कि उनकी हालत में सुधार से संतुष्ट डाक्टरों ने पहले ही वेंटिलेटर हटा लिया है।
उन्होंने बताया वेंटिलेटर हटा लिया गया है तथा वह खुद से सांस ले रहे हैं। पूरी रात प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य की निगरानी करने वाले डॉ विजय डिसिल्वा ने बताया कि सुबह से प्रधानमंत्री को तरल भोजन पदार्थ दिया जा रहा है और वह डाक्टरों से बात कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने सुबह चाय भी पी। डिसिल्वा ने सिंह के हवाले से बताया जिस प्रकार "आप डाक्टर मेरी देखभाल कर हैं आपको अन्य लोगों की भी देखभाल करनी चाहिए"।
सघन चिकित्सा कक्ष विशेषज्ञ डॉ डिसिल्वा ने बताया कि प्रधानमंत्री हैप्पी मूड में हैं और अपने उपचार से खुश हैं।


Click it and Unblock the Notifications