कश्मीर सरकार ने कहा, शांति प्रक्रिया शुरू हो

omar abdullah
जम्मू/श्रीनगर, 26 जनवरीः जम्मू-कश्मीर सरकार ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से आग्रह किया है कि पाकिस्तान के साथ शांति प्रक्रिया फिर से शुरू की जाए।

दूसरी ओर राज्यपाल एन. एन. वोहरा ने आतंकवादियों से हिंसा का रास्ता त्यागने की अपील की। राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री अली मोहम्मद सागर ने ध्वजारोहण करने और परेड की सलामी लेने के बाद कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच शांति प्रक्रिया का सीधा असर राज्य के लोगों की जिंदगी पर पड़ता है।

उन्होंने कहा, "हम प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से अपील करते हैं कि शांति प्रक्रिया फिर शुरू की जाए।" दूसरी ओर राज्यपाल वोहरा ने जम्मू के मौलाना आजाद स्टेडियम में ध्वजारोहण किया और सलामी ली।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि अलगाववादियों को हिंसा की बजाय किसी भी मामले के लोकतांत्रिक हल में यकीन करना चाहिए। राज्य में गांदेरबल, बारामूला, बांदीपोरा, कुपवाड़ा, बडगाम, पुलवामा और अनंतनाग में गणतंत्र दिवस समारोह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+