मुठभेड़ में हिज्बुल के दो आतंकवादी ढ़ेर

Jammu Kashmir
बनिहाल, 26 जनवरी: सुरक्षा बलों ने हिज्बुल मुजाहिद्दीन के एक स्वयंभू डिवीजनल कमांडर सहित इसके दो आतंकवादियों को रामबन जिले में मार गिराया।

मारे गये आतंकवादियों की पहचान कारी जुबेर एवं उसके सहयोगी नासिर अहमद के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि दोनों रामबन जिले के बनिहाल तहसील के खारी इलाके के रहने वाले थे। इसमें कारी जुबेर हिज्बुल का डिवीजनल कमांडर था।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर राजमार्ग के पास शेर बीबी इलाके में आतंकवादियों के होने की गुप्त सूचना पर राष्ट्रीय राइफल्स एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने कल रात इलाके की घेराबंदी कर दी।

सूत्रों ने कहा कि सुरक्षा बलों ने आज सुबह राजमार्ग पर यातायात रोककर अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि अभियान में दोनों आतंकवादी दोपहर के करीब मारे गये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+