आम लोगों के मरने पर करज़ई फिर ख़फ़ा

आम लोगों के मरने पर करज़ई फिर ख़फ़ा

करज़ई ने कहा कि मारे गए लोगों में से अधिकतर निर्दोष नागरिक थे.

उनका कहना था कि इस तरह की घटना से तालेबान विद्रोहियों को मज़बूती मिलती है और सरकार कमज़ोर होती है.

हामिद करज़ई ने कहा कि मृतकों में महिलाएँ और बच्चे भी थे.

अमरीका में बराक ओबमा के सत्ता संभालने के बाद यह पहली घटना है जिसके लिए करज़ई ने अमरीकी सेना की आलोचना की है.

नवनियुक्त सैन्य अधिकारियों को संबोधित करते हुए हामिद करज़ई ने उम्मीद जताई कि जल्दी ही अफ़ग़ान सेना ख़ुद तालेबान से लड़ने की ज़िम्मेदारी ज़्यादा से ज़्यादा अपने कंधों पर ले लेगी.

उनका कहना था, "हमारा लक्ष्य अपनी सेना को मज़बूत बनाना है और अपने देश को ख़ुद सुरक्षित बनाना है."

अफ़ग़ान राष्ट्रपति तालेबान के ख़िलाफ़ अभियान में अंतरराष्ट्रीय सेना के हाथों निर्दोष लोगों के मारे जाने की आलोचना करते रहे हैं.

पिछले हफ़्ते ही उन्होंने अमरीका और उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन यानी नैटो से ऐसी घटनाएँ रोकने की अपील की थी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+