सत्यम बोर्ड की बैठक में एलएंडटी पर चर्चा

उल्लेखनीय है कि एल एंड टी ने सत्यम में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 12 फीसदी कर ली है। सत्यम के एक निदेशक ने कहा कि एल एंड टी द्वारा कंपनी में और अधिक हिस्सेदारी खरीदने के मुद्दे पर बोर्ड बैठक में चर्चा किया जाना स्वाभाविक है क्योंकि एल एंड टी वर्तमान में सत्यम में अकेले सबसे बड़ी शेयरधारक है।
सत्यम में चार फीसदी हिस्सेदारी रखने वाली सरकारी कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम को बोर्ड में जगह दी गयी है जबकि एल एंड टी का कोई प्रतिनिधि बोर्ड में नहीं है।
इससे पहले सत्यम बोर्ड के सदस्य तरुण दास ने कहा था कि संभावित भारतीय और बहुराष्ट्रीय बोलीदाताओं ने बोर्ड से संपर्क किया है। साफ्टवेयर कंपनी आईगेट सत्यम में पहले ही अपनी रुचि जाहिर कर चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications