करकरे, शर्मा समेत 11 को अशोक चक्र

hemant karkare

गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने हेमंत करकरे, काम्टे और मोहनचंद शर्मा को मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया.सोमवार को भारत की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने शहीदों के परिजनों को अशोक चक्र देकर सम्मानित किया.

इनमें आतंकवाद निरोधक दस्ते के प्रमुख हेमंत करकरे, मुंबई पुलिस के अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अशोक काम्टे, पुलिस इंस्पेक्टर विजय सालस्कर, सब इंस्पेक्टर तुकाराम ओम्ले और एनएसजी के मेजर एस उन्नीकृष्णन और हवलदार गजेंद्र सिंह बिष्ट शामिल हैं.

मोहनचंद शर्मा

पिछले वर्ष सितंबर में दिल्ली के बटाला हाउस में चरमपंथियों के साथ हुए मुठभेड़ में मारे गए दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा को भी मरणोपरांत अशोक चक्र देकर सम्मानित किया गया है.

भारत प्रशासित जम्मू कश्मीर में चरमपंथियों से मुकाबला करते हुए शहीद हुए सेना के कर्नल जोजन थॉमस और कमांडो हवलदार बोहरा को भी मरणोपरांत राष्ट्रपति ने वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया.

चरमपंथियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए उड़ीसा सशस्त्र पुलिस विशेष बल के एसीसटेंट कमांडेंट पीके सतपथी और मेघालय पुलिस के आरपी डिंगदोह को भी वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

इन दोनों शहीदों के लिए पिछले वर्ष 15 अगस्त को अशोक चक्र से सम्मानित करने की घोषणा की गई थी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+