नोएडा मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर

नोएडा, 25 जनवरी: गणतंत्र दिवस के दिन आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में दिल्‍ली जा रहे दो आतंकवादियों को आतंकवाद निरोधी दस्‍ते (एटीएस) ने उत्तरप्रदेश के नोएडा शहर में ढेर कर दिया।

रविवार तड़के एटीएस और नोएडा पुलिस ने खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी पार दो आतंकवा‍दियों को मुठभेड़ में मार गिराया।

उत्तरप्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बृजलाल ने लखनऊ में बताया कि खुफिया सूत्रों ने इस संबंध में जानकारी दी थी। उसी के आधार पर पुलिस ने सेंध लगाकर दोनों को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिये। दोनों आतंकी सफेद रंग की मारूति कार में सवार होकर दिल्‍ली की ओर जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्‍हें घेर लिया।

मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से फायरिंग हुई। यह मुठभेड़ नोएडा के सेक्टर 97 में हुई। बृजलाल के मुताबिक गोलीबारी में दोनों आतंकवादी गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय दोनों ने दम तोड़ दिया।

उन्होंने कहा कि दोनों आतंकवादियों की पहचान पाकिस्तानी नागरिक फारुख ऊर्फ अली अहमद और अबू इस्माइल के रूप में हुई है।

बृजलाल के मुताबिक आतंकवादियों के पास से दो एके-47 राइफल, पांच हथगोले, आरडीएक्स, पाकिस्तानी पासपोर्ट और 18,000 रुपये नकद बरामद हुए हैं। मुठभेड़ के दौरान एटीएस के एक आरक्षी विनोद कुमार सिंह भी घायल हुए हैं। उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल हालत स्थिर बतायी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+