आतंकवाद का गढ़ है यूपी: राज ठाकरे

पिछले दो महीने से चुप्प बैठे मनसे प्रमुख ने फिर से जुबान खोली है। चुप्पी तोड़ते ही उत्तर भारतीयों के खिलाफ शब्द निकले। शनिवार रात पार्टी की रैली को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने राज्य सरकार को चुनौती दी कि सरकार को जो करना है करे, वे चुप नहीं बैठेंगे।
मनसे प्रमुख ने कहा कि आजमगढ़ व जौनपुर से पकड़े गए अपराधियों व आतंकियों से यह साफ होता है कि उत्तर प्रदेश आतंकवाद का गढ़ है।
चुनाव लड़ने के संकेत देते हुए राज ने ज नता से कहा कि एक बार उनके हाथ में महाराष्ट्र की सत्ता देकर देखें। उन्होंने कहा कि वो पूरे राज्य को सुधार देंगे।
राज ने केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद यादव, रामविलास पासवान, बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार और उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती जैसे नेताओं पर आरोप लगाया है कि हिंदीभाषी नेता मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की साजिश रच रहे हैं।
उत्तर भारतीयों ने बंद रखे प्रतिष्ठान
मनसे की इस रैली को लेकर ठाणे में पहले से ही स्थिति तनावपूर्ण दिख रही थी। पुलिस बल भी जगह-जगह तैनात कर दिया गया था। इलाके में उत्त्र भारतीय दुकानदारों ने एहतियात के तौर पर अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। हालांकि इस दौरा किसी भी अप्रिय घटना के समाचार नहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications