पाक उच्‍चायुक्‍त को मिली धमकी

Indo-Pak flag
नई दिल्ली/इस्लामाबाद, 25 जनवरी: भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त शाहिद मलिक को जान से मारने की धमकी मिली है। इस धमकी के बाद से उनकी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

यह जानकारी पाक उच्चायोग ने दी। नई दिल्ली स्थित पाक उच्चायोग के अधिकारियों के मुताबिक शाहिद मलिक को एक सप्ताह पहले धमकी भरा पत्र मिला था। पत्र में लिखा है कि अगर मलिक ने भारत नहीं छोड़ा उन्‍हें जान से मार देंगे। अधिकारियों के मुताबिक इस धमकी के बाद भारत सरकार ने मलिक की सुरक्षा बढ़ा दी गई।

इस मामले पर पाकिस्‍तानी मीडिया में अलग-अलग खबरें आ रही हैं। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक भारत के ही एक कथित कट्टरपंथी संगठन ने मलिक धमकी दी है।

पाक समाचार पत्र 'डॉन' के मुताबिक अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी समूह (एआईएटीजी) नाम के संगठन की ओर से यह धमकी दी गई है।"
यही नहीं इस्‍लामाबाद में अधिकारियों के मुताबिक पाकिस्तान ने साफ कह दिया है कि यदि मलिक को कोई नुकसान पहुंचा तो उसकी जिम्‍मेदारी भारत की होगी।

अखबार के मुताबिक मलिक को तीन पृष्ठों का पत्र मिला है जिसमें कहा गया है कि वह तीन दिन में भारत छोड़ दें नहीं तो इसके गंभीर नतीजे होंगे। पत्र में लिखा है, 'हमें पाकिस्तान के साथ किसी तरह के रिश्ते की जरूरत नहीं है। अगर हमारी धमकी को हल्के में लिया गया तो मलिक की हत्या कर दी जाएगी।'

गौरतलब है कि मुंबई हमले के बाद से भारत और पाक के बीच कूटनीतिक लड़ाई शुरू हो गई, जिसके कारण दोनों देशों के बीच संबंध काफी खराब चल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+