पाक के आतंकवाद विरोधी कानून में होगा संशोधन

गिलानी ने कहा कि कानून में संशोधन के बाद विदेशों में आतंकवादी हमलों के आरोपी उसके नागरिकों पर पाकिस्तान में मुकदमा चला सकेंगे। यही नहीं गिलानी ने कहा कि मुंबई जैसे हमलों को रोकने के लिए वे भारत के साथ खुफिया जानकारी के आदान-प्रदान के लिए भी तैयार हैं।
एक अंग्रेजी अखबार को दिये गये साक्षात्कार में गिलानी ने कहा कि मौजूदा कानून पाकिस्तान के बाहर हमलों में शामिल लोगों के ऊपर लागू नहीं होते हैं। यदि कोई व्यक्ति दूसरे देश में अपराधी है तो उसे हमें अपने कानूनों के अनुसार भी देखना जरूरी होगा।
कानून में संशोधन के अलावा गिलानी ने भारत के साथ खुफिया जानकारी के आदान-प्रदान पर भी सहमति जतायी। गिलानी ने कहा कि यदि इसकी जरूरत पड़ी तो वे भारत के प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह से इस संबंध में बात करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications