कजाकस्तान तेल क्षेत्र में पहुंचा ओएनजीसी

ONGC
नई दिल्ली, 25 जनवरी: देश की सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनी ओनजीसी की हिस्‍सेदारी अब कजाकस्‍तान तेल क्षेत्र में भी होगी। ओएनजीसी ने इस संबंध में अपने सहयोगी लक्ष्मी एन मित्तल कंपनी के साथ कजाकस्तान की सरकारी तेल कंपनी के साथ कैस्पियन तेल क्षेत्र के एक ब्लाक में हिस्सेदारी के समझौते पर हस्ताक्षर किए।

इस समझौते पर हस्‍ताक्षर राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और कजाकस्तान के राष्ट्रपति नूरसुल्तान नजरबायेव की उपस्थिति में हुए। ओएनजीसी विदेश लिमिटेड (ओवीएल) के प्रबंध निदेशक आरएस बुतोला और कजाक तेल कंपनी के प्रमुख कैरगेल्दी काबील्दिन ने हस्ताक्षर किए।

इस समक्षौते के अंतर्गत सेप्तावेव तेल ब्लॉक में ओनजीसी मित्तल एनर्जी लिमिटेड (ओएमईएल) को 25 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+