किसानों ने 55 अरब की बिजली परियोजना रोकी

Chhattisgarh-map
रायपुर, 25 जनवरी: छत्‍तीसगढ़ में किसानों ने मिलकर 55 अरब रुपए के बिजली उत्पादन के प्रोजेक्‍ट का विरोध कर उसे रोक दिया।

यह प्रोजेक्‍ट बिजली उत्पादन करने वाली कंपनी जीएमआर एनर्जी का है। इस प्रोजेक्‍ट के अंतर्गत रायपुर में 1200 मेगावाट क्षमता का ताप बिजली संयंत्र स्‍थापित किया जाना है, लेकिन किसानों के विरोध के चलते यह परियोजना खटाई में पड़ गई।

इस परियोजना को रोकने के लिए किसानों ने किसी भी हद तक जाने का फैसला किया है। प्रदेश सरकार रायपुर से करीब 35 किलोमीटर दूर राइखेड़ा गांव में इस परियोजना के लिए 1100 एकड़ जमीन का अधिग्रहण करने की कोशिश कर रही है, जिसका किसान विरोध कर रहे हैं।

शनिवार को किसानों ने गांव के पास हाईवे पर प्रदर्शन भी किया। किसानों का कहना है कि परियोजना लगने से क्षेत्र का वातावरण प्रदूषित होगा और हजारों ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ेगा।

इस मामले पर जीएमआर के अधिकारियों का कहना है कि अधिकतर ग्रामीण संयंत्र की स्थापना का समर्थन कर रहे हैं। हालांकि परियोजना पर अभी कुछ भी स्‍पष्‍ट नहीं कहा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+