प्रधानमंत्री का ऑपरेशन सफल, 6 हफ्ते में पूर्ण सक्रिय हो जाएंगे (राउंडअप)

प्रधानमंत्री के लिए गठित चिकित्सकों के पैनल के अध्यक्ष के.श्रीनाथ रेड्डी ने 11घंटे चले ऑपरेशन के बाद संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री होश में हैं, जवाब दे रहे हैं और स्वस्थ हैं। प्रधानमंत्री को तीन दिन तक आईसीसीयू में रखा जाएगा। उन्हें अस्पताल में 7-8 दिनों तक रहना पड़ेगा।

प्रधानमंत्री कार्यालय के मीडिया सलाहकार दीपक संधू ने भी शनिवार शाम प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बाइपास सर्जरी के सफलतापूर्वक संपन्न होने की पुष्टि की।

संधू ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री को रात 8.55 बजे आईसीयू में ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्रधानमंत्री के परिवार के लोगों को उनके स्वास्थ्य की जानकारी देने के बाद संवाददाताओं के सामने मेडिकल बुलेटिन जारी किया और मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी।

यह दूसरा मौका है जब मनमोहन सिंह की बाइपास सर्जरी की गई है। इसके 18 वर्ष पहले उन्होंने ब्रिटेन में बाइपास सर्जरी करवाई थी। एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट मुंबई के उपाध्यक्ष रमाकांत पांडा के नेतृत्व में 11 चिकित्सकों के दल ने प्रधानमंत्री का ऑपरेशन किया। डाक्टरों का यह दल प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी रखेगा।

चिकित्सकों के मुताबिक प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री की पांच बाइपास सर्जरी की गई। उनके दिल की सभी रूकावटों को सफलतापूर्वक दूर कर दिया गया । प्रधानमंत्री दो सप्ताह में हल्का-फुल्का काम करने लगेंगे, चार सप्ताह में काफी हद तक और छह हफ्ते में पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे।

एम्स के चिकित्सा अधीक्षक डी.के.शर्मा अनुसार डाक्टरों ने प्रधानमंत्री की बीटिंग हार्ट बाइपास सर्जरी की। सर्जरी की इस विधा में खतरा कम रहता है।

इससे पहले प्रधानमंत्री को शनिवार सुबह साढ़े सात बजे ऑपरेशन थियेटर ले जाया गया। प्रधानमंत्री की बाइपास सर्जरी एम्स की तीसरी मंजिल पर स्थित अतिविशिष्ट ऑपरेशन थियेटर में हुई।

उधर पंजाब और कोलकाता में प्रधानमंत्री के संबंधियों ने पूजा अर्चना की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री के रिश्ते के एक भाई सुरजीत सिंह कोहली ने कहा, "हमने स्वर्ण मंदिर में मत्था टेककर प्रधानमंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+