दो संदिग्ध पाक आतंकवादी मुठभेड़ में मारे गए, लश्कर का सदस्य होने की आशंका (लीड-5)

उत्तरप्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और (एटीएस) के प्रमुख बृजलाल ने रविवार को लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि मुठभेड़ में घायल एक आतंकवादी ने पुलिस को बताया कि वह पाकिस्तान के रावलकोट का रहने वाला है और उसका नाम अबू इस्माइल है। उसने दूसरे आतंकवादी का नाम फारुख निवासी अकारा पाकिस्तान बताया। हालांकि पुलिस को फारुख के पास से जो पासपोर्ट मिला उसमें उसका नाम अली अहमद और रहीमयार खान का पता दर्ज है।

बृजलाल ने बताया कि संदिग्ध आतंकवादियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ नोएडा के सेक्टर 97 इलाके में तड़के 2.15 बजे हुई। दोनों आतंकवादी सफेद रंग की मारुति 800 कार में सवार थे। आतंकवादियों के पास से दो एके-47 राइफल, पांच हथगोले, आरडीएक्स, डेटोनेटर, पाकिस्तानी पासपोर्ट, 120 जिंदा कारतूस और 18,000 रुपये नकद बरामद किए गए। इसके अलावा उनके पास से एक डायरी भी जब्त की गई है जिसमें कई फोन नंबर लिखे हुए हैं। लाल ने कहा कि पुलिस आतंकवादियों के स्थानीय संपर्को की जांच कर रही है।

एटीएस के महानिरीक्षक ए.के.जैन ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार में बैठे दो संदिग्ध लोग जिनके पास एके-47 रायफलें हैं, गाजियाबाद के लालकुंआ इलाके से दिल्ली की तरफ जा रहे हैं।

पुलिस ने जब उनका पीछा किया तो उन्होंने अपनी कार राष्ट्रीय राजमार्ग-24 से नोएडा की तरफ मोड़ दी। सेक्टर-97 के पास पुलिस ने जब कार में सवार आतंकवादियों को रोकने का प्रयास किया तो उन लोगों ने पुलिस पर गोलियां चलाई। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।

जैन ने बताया कि इस बीच आतंकवादियों की कार अनियंत्रित हो गई और वह सड़क से किनारे पर आ गई। पुलिस के जवानों ने सड़क पर बने डिवायडर की आड़ लेते हुए संदिग्ध आतंकवादियों पर गोलियां चलाईं। करीब 15 मिनट तक 40 राउंड फायर करने के बाद आतंकवादी पुलिस की गोलियों से गंभीर रूप से घायल हो गए।

मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल दोनों आतंकवादियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीं संदिग्ध आतंकवादियों की गोली से एटीएस के एक आरक्षी विनोद कुमार सिंह घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

लखनऊ में एटीएस के सूत्रों ने बताया कि जब्त किए गए हथियारों से लगता है इन संदिग्ध आतंकवादियों का संपर्क आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से था। संभवत: इनकी योजना सोमवार को गणतंत्र दिवस परेड के मौके पर तबाही मचाने की थी।

पुलिस के मुताबिक आतंकवादियों ने प्रयोग की गई कार चोरी की थी। कार का इंजन और चेसिस नंबर मिटा दिया गया था। कार की नंबर प्लेट गाजियाबाद के रहने वाले पवन वर्मा के बजाज चेतक स्कूटर की था, जिसे उन्होंने कुछ समय पहले दादरी इलाके के शकील नाम के व्यक्ति को बेच दिया था। गाजियाबाद के कविगनर थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस शकील से पूछताछ कर रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+