मप्र में गणतंत्र दिवस पर जनजातीय मेधावी छात्रों का होगा सम्मान

प्रदेश के आदिम जाति कल्याण विभाग ने रानी दुर्गावती और शंकर शाह के नाम पर दो अलग-अलग पुरस्कार जनजातीय छात्रों के लिए शुरू किए हैं। ये दोनों ही पुरस्कार 10 वीं और 12 वीं में अव्वल आने वाले जनजातीय छात्र -छात्राओं को राजधानी में सोमवार को आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में प्रदान किए जाएंगे।

रानी दुर्गावती पुरस्कार से 10 वीं की परीक्षा में सबसे ज्यादा अंक पाने वाली पुष्पा कौल को 20,000, मनोरमा धुर्बे को 15,000 और गरिमा को 10 ,000 रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह 12 वीं की परीक्षा में सर्वोच्च अंक पाने वाली दीपशिखा मरकाम को 30,000, प्रियंका काकोड़े को 20,000 हजार और रश्मि बरकड़े को 10,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

दूसरी ओर शंकर शाह पुरस्कार से 10वीं कक्षा में सबसे ज्यादा अंक पाने वाले अश्विनी पांदरे को 20,000, प्रशांत पेटा को 15,000, रात कुमार को 10,000 और 12वीं कक्षा में सर्वोच्च अंक पाने वाले पंकज सिंह कलाम को 30,000, महेन्द्र चौहान को 20,000 और अरुण सिंह को 10,000 का पुरस्कार दिया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+