स्वतंत्रता सेनानियों ने लौटाए गणतंत्र दिवस के निमंत्रण पत्र
चंडीगढ़ में स्वतंत्रता सेनानियों के लगभग 32 परिवार निवास करते हैं। इनमें से ज्यादातर ने प्रशासन द्वारा भेजे गए निमंत्रण पत्र को लौटा दिया है।
पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक, सेवानिवृत्त जनरल एस.एफ.रोड्रिग्ज ने गुरुवार को जब यहां तीन स्वतंत्रता सेनानियों के घरों का दौरा किया था तो उस समय भी स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने गुस्से का इजहार किया था।
इन स्वतंत्रता सेनानियों में से एक मनीष शारदा ने कहा, "राज्यपाल का यह दौरा राजनीति से प्रेरित था और मीडिया व गैर सरकारी संगठनों द्वारा पैदा किए गए दबाव का परिणाम था।"
राज्यपाल रोड्रिग्ज जब 94 वर्षीय शारदा के घर पहुंचे तो उन्होंने उन्हें निमंत्रण पत्र वापस कर दिया।
यहीं पर बिस्तर पर पड़ीं स्वतंत्रता सेनानी भोपाल सिंह की विधवा गुरन देवी ने कहा, "चंडीगढ़ में स्वतंत्रता सेनानियों के कई परिवार रहते हैं, लेकिन राज्यपाल ने सिर्फ तीन घरों का दौरा किया। मुझे इस बात को लेकर गहरा दुख है कि इन बड़े अधिकारियों के पास हमारी तकलीफें सुनने का समय नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications