जमीन से आसमान तक सुरक्षा व्यवस्था चुस्त

भारतीय वायु सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "गणतंत्र दिवस परेड के लिए हिंडन स्थित एयर फोर्स स्टेशन पर तीन लड़ाकू विमानों को तैनात किया जा रहा है। विमान भेदी बंदूकों को भी गुप्त स्थलों पर तैनात किया जाएगा।"
पूरे राजपथ को 'उड़ान वर्जित क्षेत्र' घोषित किया गया है। यानी राष्ट्रपति भवन से लेकर इंडिया गेट तक के आसमान में कोई भी विमान उड़ नहीं सकेगा।
दिल्ली पुलिस की योजना के मुताबिक 26 जनवरी के लिए 1.5 किलोमीटर लंबे राजपथ पर 22 क्लोज सर्किट टीवी कैमरे लगाए जाएंगे। परेड स्थल पर बहुस्तरीय सुरक्षा घेरे के रूप में 198 कंपनियों के कुल 20,000 जवानों को तैनात किया जाएगा।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "अर्धसैनिक बलों की 55 कंपनियों के जवान तथा नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनसीजी) व त्वरित कार्रवाई दल के लोग गणतंत्र दिवस परेड पर पैनी नजर रखेंगे।"
अधिकारी ने कहा, "हर जिले में बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) पूरी तरह सतर्क रहेंगे और राजधानी की सीमाएं एक रात पहले से ही सील कर दी जाएंगी। मुख्य बाजारों में सुरक्षा निगरानी के लिए टावर बनाए गए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications