नेताजी के अंगरक्षक ने बीते दिनों को याद किया
नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। नेताजी सुभाषचंद्र बोस के साथ बिताए हर पल की स्मृतियां उनके एक अंगरक्षक कैप्टन शोभाराम तोकास के जेहन में आज भी ताजा हैं। नेताजी जहां कहीं भी जाते, तोकास हमेशा साये की तरह उनके साथ रहते, हर पल उनका ख्याल रखते।
तोकास (89) आज भी इस बात को स्वीकारने को तैयार नहीं हैं कि नेताजी की मौत 18 अगस्त 1945 को ताईवान में रहस्यमय विमान दुर्घटना में हुई थी।
तोकास ने आईएएनएस को यहां बताया, "यह एक बड़ा धोखा है। वहां कोई विमान दुर्घटना हुआ ही नहीं। नेताजी की मौत विमान दुर्घटना में नहीं हुई। वह मंचूरिया गए और फिर वहां से रूस चले गए।"
तोकास के अनुसार कैप्टन हबीबुर रहमान नेताजी के साथ उसी विमान में थे। लेकिन वह बच कर वापस आ गए। उनकी वर्दी पर खरोच तक के निशान नहीं थे। लेकिन नेताजी के बारे में बताया गया कि उनका शव पूरी तरह जल कर राख हो गया।
तोकास सवाल करते हैं, "यह कैसे संभव है कि विमान दुर्घटना में कोई व्यक्ति बगैर खरोच के वापस आ जाए।"
तोकास ने कहा कि नेताजी द्वारा गठित इंडियन नेशनल आर्मी (आईएनए) के लोग विमान दुर्घटना व नेताजी के शव के निरीक्षण के लिए ताईवान गए थे। लेकिन उन्हें इसकी स्वीकृति नहीं दी गई।
नेताजी के अंगरक्षक के रूप में अपने दिनों की याद ताजा करते हुए तोकास कहते हैं, "जब भी नेताजी मेरे सामने आते, मैं कभी उन्हें सीधी आंखों से नहीं देखता और उन्हें सलामी देता था।"
तोकास शुरू में 23 वर्ष की उम्र में 1942 में ब्रिटिश भारतीय सेना के साथ सार्जेट के रूप में जुड़े थे। उन्होंने खुफिया जानकारी इकट्ठा करने का कोर्स किया और बाद में आईएनए में शामिल हो गए। उन्हें नेताजी का अंगरक्षक बनाया गया।
तोकास कहते हैं, "नेताजी की स्मृति बहुत तेज थी। वह मुझे मेरा नाम लेकर पुकारते थे।"
आजाद हिंद फौज को संबोधित नेताजी के अंतिम शब्दों को याद करते हुए तोकास कहते हैं, "अंतिम बार जब नेताजी हम लोगों से अलग हुए, तो उन्होंने कहा कि वह एक गुप्त स्थान पर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप सबका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications