गाजा हमले में सफेद फास्फोरस का इस्तेमाल

गाजा में एमनेस्टी इंटरनेशनल के जांच दल के प्रमुख डोनाटेला रोवेरा ने कहा अब हम जानते हैं कि नागरिक क्षेत्रों में सफेद फास्फोरस वाले हथियारों का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि इज़रायली अधिकारियों ने पहले इससे इंकार किया था।
उन्होंने कहा अब हमारे पास इन हथियारों का इस्तेमाल किए जाने का पुख्ता सबूत है, लेकिन जिन चिकित्सकों ने शुरूआत में पीड़ितों का इलाज किया उन्हें नहीं पता था कि कैसे ये चोटें आईं।
रोवेरा ने कहा चिकित्सकों ने हमसे कहा कि उन्हें कुछ फलस्तीनियों में चोट के नए तथा अस्पष्ट नमूने दिखाई पड़े।
उन्होंने कहा इज़रायली हवाई हमले में घायलों में से कुछ के अंग जले तथा कट चुके थे। इलाज करने वाले चिकित्सकों को यह जानने की आवश्यकता थी कि किन हथियारों का इस्तेमाल किया गया।


Click it and Unblock the Notifications