ओबामा ने बदली गर्भपात संबंधी नीति

barack obama
वाशिंगटन, 24 जनवरी: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने गर्भपात की सेवाएं दे रही संस्थाओं को अनुदान देने से रोक हटा ली है।
पूर्ववर्ती राष्ट्रपति जार्ज बुश ने उन सभी संस्थाओं को अनुदान देने पर रोक लगा दी थी जो गर्भपात संबंधी सेवाएं देती थीं।

ओबामा ने गर्भपात सेवाएं देने वाली संस्थाओं के अनुदान पर रोक हटाने संबंधी आदेश पर हस्ताक्षर करते हुए बुश के एक और फैसले को बदल दिया।

इससे पहले बिल क्लिंटन ने भी वर्ष 1993 में गर्भपात संबंधी कानून को खत्म कर दिया था लेकिन वर्ष 2001 में बुश ने इसे फिर से लागू कर दिया था।

बुश के उस कानून को 'ग्लोबल गैग रूल' कहा जाता था और इसके अनुसार अमेरिकी सरकार का पैसा उन संस्थाओं को नहीं दिया जा सकता था जो गर्भपात करवाने में सक्रिय हों या उसके बारे में जानकारी उपलब्ध करवाती हों।

'पापुलेशन एक्शन इंटरनेशनल' समूह ने ओबामा के फैसले का स्वागत किया है। समूह ने कहा कि इससे 'दुनिया भर की महिलाओं के जीवन को बचाया जा सकेगा।'

समूह ने कहा कि परिवार नियोजन को राजनीतिक मुद्दा नहीं मानना चाहिए, यह बुनियादी स्वास्थ्य और महिलाओं व बच्चों की देखभाल का मसला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+