प्रधानमंत्री की बाईपास सर्जरी शुरु्

इस सर्जरी में कई घंटे लग सकते हैं। यह जानकारी अस्पताल प्रशासन ने दी। एम्स के एक चिकित्सक ने बताया कि प्रधानमंत्री को शनिवार सुबह साढ़े सात बजे ऑपरेशन थियेटर ले जाया गया।
प्रधानमंत्री की सर्जरी कर रही चिकित्सकों की टीम का नेतृत्व मुंबई के एशियाई ह्रदय रोग संस्थान के उपाध्यक्ष रमाकांत पांडा कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री की बाइपास सर्जरी के कारण एम्स पूरी तरह घेराबंदी कर दी गई थी। सुरक्षाकर्मी अस्पताल के इस हिस्से में आने वालों के पहचान पत्र देख रहे हैं।
एम्स में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं लेकिन इसके बावजूद मरीजों को ज्यादा तकलीफ नहीं उठानी पड़ रही।


Click it and Unblock the Notifications