प्रधानमंत्री का ऑपरेशन सफल, हालत स्थिर

अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री का ऑपरेशन सफल रहा और चिंता की कोई बात नहीं है। प्रधानमंत्री की हालत स्थिर बनी हुई है। उन्हें आईसीसीयू में रखा गया है।
एम्स के चिकित्सा अधीक्षक डी.के.शर्मा अनुसार ऑपरेशन के बाद प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य पर चिकित्सक नजर रखे हुए हैं।
इससे पहले प्रधानमंत्री को शनिवार सुबह साढ़े सात बजे ऑपरेशन थियेटर ले जाया गया। प्रधानमंत्री की सर्जरी कर रही चिकित्सकों की टीम का नेतृत्व मुंबई के एशियाई ह्रदय रोग संस्थान के उपाध्यक्ष रमाकांत पांडा कर रहे थे।
प्रधानमंत्री की बाइपास सर्जरी एम्स की तीसरी मंजिल पर स्थित अतिविशिष्ट ऑपरेशन थियेटर में हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications