'सैकड़ों लाशों को नष्ट कर दिया'

मेक्सिको में पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को ग़िरफ़्तार किया है जिस पर ड्रग्स तस्करी के दौरान मारे गए सैंकड़ों लोगों के शवों को नष्ट करने का आरोप है.सेंटियागो मेज़ा ने कहा कि विरोधी गुटों के सदस्यों की हत्या होने पर उनके शवों को कॉस्टिक सोडे में नष्ट करने के लिए उन्हें हर सप्ताह 600 अमरीकी डालर मिलते थे.
शहर तिजुआना से गुरुवार को ग़िरफ़्तार करने के बाद सेना ने उन्हें मीडिया के सामने पेश किया.अमरीकी सीमा से लगे इस शहर में जारी नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोहों के बीच लड़ाई में बीते साल 700 से अधिक लोग मारे गए थे.
मेक्सिको की सेना का कहना है कि उसे लगता है कि मेज़ा ने जो स्वीकार किया वह सही हैं.'कुछ महसूस नहीं होता था'
वे मेरे पास शव लाते थे और मैं उन्हें नष्ट कर देता था. मुझे कुछ महसूस नहीं होता था सेंटियागो मेज़ा
| |
शवों को ठिकाने लगाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एक निर्माणाधीन जगह पर मेज़ा ने पत्रकारों से कहा, " वे मेरे पास शव लाते थे और मैं उन्हें नष्ट कर देता था. मुझे कुछ महसूस नहीं होता था. "
समझा जाता है कि ये 300 शव मेक्सिको के ड्रग्स सरगना तियोडोरो गार्सिया के प्रतिद्वंद्वियों के हैं, जिनकी हत्या कर दी गई थी.
कहा जाता है कि ड्रग्स सरगना तियोडोरो गार्सिया तिजुआना के रास्ते ड्रग्स की तस्करी पर अपना एकाधिकार स्थापित करना चाहते हैं.मेज़ा के हवाले से समाचार एजेंसी एपी का कहना है कि यदि वह मारे गए लोगों के परिजनों से बात कर सके तो वे उनसे " माफ़ी मांगेंगे. "
हाल के वर्षों में मेक्सिकों और ख़ासतौर पर उत्तरी सीमा के शहर तिजुआना तथा क्यूडेड जुआरेज में ड्रग्स संबंधी हिंसा में बढोतरी हुई है.बीते साल ड्रग्स संबंधी हिंसा में 5700 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था. यह वर्ष 2007 में मारे गए लोगों की संख्या से दोगुना से भी अधिक है.


Click it and Unblock the Notifications