एसआरएसआर प्रमुख गोपाल कृष्ण गिरफ्तार

हैदराबाद, 24 जनवरी: आंध्रप्रदेश के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने एसआरएसआर होल्डिंग के महाप्रबंधक गोपाल कृष्ण राजू को गिरफ्तार कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि सत्यम कंप्यूटर के संस्थापक रामालिंग राजू के परिवार ने एसआरएसआर होल्डिंग्स के जरिये ही आईटी कंपनी में हिस्सेदारी ली थी।

पुलिस ने बताया कि गोपाल कृष्ण को कल गिरफ्तार किया गया। एसआरएसआर होल्डिंग का स्वामित्व रामालिंग राजू के भाई सूर्यनारायण राजू के पास है। गौरतलब है कि 7,800 करोड़ रुपये के एकांउटिंग घोटाले को लेकर पुलिस ने सूर्यनारायण के घर पर भी छापा मारा था।

सत्यम कंप्यूटर में वित्तीय घपले का खुलासा होने के बाद बी रामालिंग राजू ने सत्यम के चेयरमैन के पद से इस्तीफा दे दिया था। गौरतलब है कि सितंबर तिमाही के समाप्त होने पर एसआरएसआर होल्डिंग के जरिये बी रामालिंग राजू के परिवार के पास सत्यम की 8. 27 फीसदी की हिस्सेदारी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+