भारत और कजाकिस्तान ने किए परमाणु करार पर दस्तखत (लीड-1)
शुक्रवार रात चार दिन की आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंचे कजाक राष्ट्रपति नूरसुल्तान नजरबायेव सोमवार को दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि हैं। नजरबायेव ने राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल की मौजूदगी में विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी के साथ इन समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
न्यूक्लियर पॉवर कोपरेशन ऑफ इंडिया और नेशनल को काज एटम प्रोम के बीच हस्ताक्षर के अलावा दोनों देशों ने एक प्रत्यर्पण संधि, अंतरिक्ष संबंधी गतिविधियों में सहयोग, विश्व व्यापार संगठन में कजाकिस्तान को शामिल करने संबंधी समझौते और ओएनजीसी मित्तल एनर्जी तथा कजाकिस्तान के नेशनल को काजमुनाएजी के बीच करार पर हस्ताक्षर किए।
स्वास्थ्य कारणों से प्रधानमंत्री के उपस्थित नहीं होने की वजह से मुखर्जी ने देश का प्रतिनिधित्व किया। वार्ता स्थल भी दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस से बदलकर राष्ट्रपति भवन रखा गया।
मनमोहन सिंह की दिल्ली के एक अस्पताल में बाइपास सर्जरी होने की वजह से उन्हें पूरी तरह स्वस्थ होने में कुछ हफ्ते लगेंगे। उनकी जगह कामकाज संभाल रहे मुखर्जी प्रोटोकॉल संबंधी दायित्व भी निभाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications