हमास देगा युद्ध पीड़ितों को मुआवजा

gaza house
गाजा सिटी, 23 जनवरीः गज़ा पट्टी में इज़रायल और फिलीस्तीनी संगठन हमास के बीच हुए घमासान में अपना सबकुछ गंवा चुके फिलीस्तीनी नागरिकों को हमास मुआवजा देगा।


गाजा पट्टी में सत्तारूढ़ हमास के प्रवक्ता ताहेर अल नूनी ने कहा कि इजरायली हमलों में मारे गए लोगों के परिजनों को 1,000 यूरो और प्रत्येक घायलों को 500 यूरो की सहायता राशि दी जाएगी। यह प्रक्रिया रविवार से शुरू हो जाएगी।

नूनी ने कहा कि हमलों में नष्ट हुए घरों के मालिकों को 4,000 यूरो और नुकसान पहुंचे घरों के मालिकों को 2,000 यूरो की राशि देने की बात कही। हालांकि इस राशि की प्राप्ती के बारे में नूनी ने कुछ नहीं बताया।

गौरतलब है कि गजा पट्टी पर इज़रायली हमले में लगभग 1500 मारे गए और लगभग 5000 लोग घायल हो गए। इस हमले में हज़ारों घर तबाह हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+