यूपी: अंबेडकर की मूर्ति तोड़ने पर तनाव

जिले के आसपुर देवसरा थाना प्रभारी आरएम दुबे ने शुक्रवार को बताया कि कोपा गांव में गुरुवार की रात कुछ शरारती तत्वों ने भीमराव अंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी। दुबे के मुताबिक मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
उधर बसपा कार्यकर्ताओं ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को इलाके में प्रदर्शन किया। दुबे ने बताया कि इलाके में तनाव को देखते हुए ऐहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications