पीएम का कार्यभार संभालेंगे प्रणव

प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति में मुखर्जी सरकारी कामकाज देखेंगे। क्योंकि सर्जरी के बाद प्रधानमंत्री को कम से कम एक महीने तक आराम की जरूरत पड़ेगी।
उधर मुखर्जी ने इस संबंध में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा। मुखर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री की सर्जरी सामान्य स्वास्थ्य जांच प्रक्रिया का हिस्सा है। मैंने उनके स्वास्थ्य के बारे में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी चर्चा की है।
प्रणव मुखर्जी कांग्रेस के पचास मंत्रियों के खेमे में सबसे वरिष्ठ हैं। दूसरी बात पिछले दिनों जब मनमोहन सिंह विदेश गये थे, तब प्रणव मुखर्जी ने ही कैबिनेट बैठकों की अध्यक्षता की थी।


Click it and Unblock the Notifications