प्रधानमंत्री की बाईपास सर्जरी संभव

गुरुवार को प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि प्रधानमंत्री को एम्स अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। प्रधानमंत्री को देख रहे डॉक्टर भविष्य में इलाज के लिए अपना चिकित्सा आकलन पूरा कर रहे हैं और उचित समय पर उसे शुरू किया जाएगा।
कार्यालय से आये इस बयान के एक दिन बाद शुक्रवार को सूत्रों ने बताया कि डॉक्टरों का कहना है कि चौबीस घंटे के अंदर प्रधानमंत्री की बाइपास सर्जरी की जा सकती है। इसके लिए उन्हें फिर से एम्स में भर्ती होना होगा।
प्रधानमंत्री की मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक उनके हृदय की नसें ब्लॉक हो रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री को जल्द ही एंजियोप्लास्टी या सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है।


Click it and Unblock the Notifications