'सीमापार 30 आतंकवादी शिविर सक्रिय'

'सीमापार 30 आतंकवादी शिविर सक्रिय'

भारत के रक्षामंत्री एके एंटनी ने कहा है कि 'सीमापार 30 आतंकवादी शिविर सक्रिय हैं और भारत को पाकिस्तान से नतीजों का इंतज़ार है.'

एंटनी ने अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के अफ़ग़ानिस्तान-पाकिस्तान क्षेत्र के मुद्दों को प्रमुख अंतरराष्ट्रीय समस्या बताने के विचार से सहमति जताई.

'हमलावर और शिकार बने लोग बराबर नहीं'

उनका कहना था कि मुंबई हमलों के बाद कोई ज़िम्मेदार देश यह नहीं कहेगा कि भारत अपनी सुरक्षा के लिए कदम न उठाए. उनका कहना था कि इसीलिए भारत किसी परिस्थिति का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है.

एंटनी ने दिल्ली में पत्रकारों को बताया, "हम कह रहे हैं कि सीमापार से चल रहा आतंकवादी पूरी दुनिया के लिए ख़तरा हैं. हमें ख़ुशी है कि कई हल्कों से इसकी पुष्टि हुई है."

'अफ़ग़ान-पाक क्षेत्र उग्रवाद पर जंग का केंद्रीय मोर्चा'

सीमापार से चल रहा आतंकवादी पूरी दुनिया के लिए ख़तरा हैं. हमारी जानकारी के मुताबिक सीमापार 30 आतंकवादी गुट सक्रिय हैं. जब तक ऐसा है तब तक भारत आराम से नहीं बैठ सकता. भारत कार्रवाई चाहता है और नतीजे चाहता है रक्षा मंत्री एके एंटनी

सीमापार से चल रहा आतंकवादी पूरी दुनिया के लिए ख़तरा हैं. हमारी जानकारी के मुताबिक सीमापार 30 आतंकवादी गुट सक्रिय हैं. जब तक ऐसा है तब तक भारत आराम से नहीं बैठ सकता. भारत कार्रवाई चाहता है और नतीजे चाहता है

उनका कहना था, "हमारी जानकारी के मुताबिक सीमापार 30 आतंकवादी गुट सक्रिय हैं. जब तक ऐसा है तब तक भारत आराम से नहीं बैठ सकता. भारत कार्रवाई चाहता है और नतीजे चाहता है."

रक्षा मंत्री का कहना था कि भारत मुंबई हमलों के लिए ज़िम्मेदार लोगों के ख़िलाफ़ पाकिस्तान की ओर से कड़ी कार्रवाई चाहता है.

उन्होंने ये भी कहा, "पाकिस्तान में चल रहे सभी आतंकवादी शिविर बंद होने चाहिए. हम पूरे आंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील कर रहे हैं और नतीजों का इंतज़ार कर रहे हैं."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+